कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पीआईए कार्यालय के सभागार में मेगा एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि पीआईए प्रांतीय अध्यक्ष मनोज बंका ने उद्यमियों एवं बैंक के लिए कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अनुपम अवधवाल ने ऋण योजनाओं व बैंकिंग सेवाओं पर चर्चा की। मुख्य प्रबंधक चरनमीत घई, मार्केटिंग अधिकारी ज्ञान प्रकाश, विशाल वर्मा समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.