मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) की सामान्य और फेलोशिप बैठक शुक्रवार की रात हाई स्ट्रीट स्थित मोती महल पर आयोजित की गई, जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर उपस्थित सीओ कटघर वरुण कुमार ने उद्यमियों को एआई और साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। इससे बचाव को लेकर जागरूक किया। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने उद्यमियों के लिए संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। आईआईए मुरादाबाद चैप्टर के चेयरमैन रवि कटारिया, सचिव राजेश भारतीय, ट्रेजरार संजय पुरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...