मोतिहारी, फरवरी 9 -- मोतिहारी, हिप्र.। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के तहत औद्योगिक विकास को विशेष प्राथमिकता देते हुए सोमवार को उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम सौरभ जोरवाल ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने भागीदारी की और अपनी समस्याओं व सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष रखा। उद्यमी संवाद में स्थानीय उद्यमियों ने जिले में उद्योगों की स्थापना, सुचारू संचालन के लिये विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत व सार्थक चर्चा की। उद्यमियों से संवाद नियमित होगा : डीएम ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिला प्रशासन की ओर से नियमित इस प्रकार का विमर्श किया जाएगा। जिससे उद्यमी अपनी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचा सकें। डीएम ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.