हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में काठगोदाम सर्किट हाउस में गुरुवार को उद्योग मित्रों की बैठक आयोजित की गई। इसमें उद्यमियों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कें, वैकल्पिक मार्ग, पेयजल, बिजली आपूर्ति, विद्युत सब-स्टेशन निर्माण और जीएसटी रिफंड जैसी परेशानियों को दूर करने की मांग की। डीएम ने स्पष्ट कहा कि उद्यमियों की हर परेशानी का समाधान किया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों में सभी कार्य क्वालिटी इंडस्ट्री मानकों के अनुरूप होंगे। अफसरों को उद्यमियों से लगातार संपर्क बनाए रखना होगा। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तहत 41 प्रकरणों में उपादान स्वीकृति के लिए संस्तुति दी गई। सूर्या गांव-सातताल मोटर मार्ग के 26.96 लाख रुपये के प्रस्ताव पर आपत्ति के ब...