जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- जिला उद्योग केंद्र ने पीपीटी के माध्यम से विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी जहानाबाद में उद्यमी वार्ता का आयोजन किया गया, जिलाधिकारी समेत कई उद्यमी भी रहे मौजूद जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में उद्यमी वार्ता का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करना और जिले में औद्योगिक विकास को गति देना था। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों की शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिए। भविष्य में नए उद्योग स्थापित करने में आने वाली बाधाओं जैसे बिजली, प्रदूषण एनओसी, फायर लाइसेंस, भूमि सम्परिवर्तन आदि को दूर करने के लिए जिला स्तर पर एक सिंगल विण्डो सेल गठित करने का आदेश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.