फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। जिला उद्योग बंधु की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने उद्यमियों की समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान करने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पांच प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में विभागवार आवंटित लक्ष्यों की समीक्षा भी की गई। औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में एक रिसाइकिलिंग कंपनी के भूखंड पर निष्क्रिय बिजली पोल हटाये जाने को लेकर अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि स्टीमेट तैयार कर यूपीसीडा को भेज दिया है। भुगतान प्राप्त होने के बाद एक सप्ताह में पोल हट जायेगा। सहकारी कताई मिल कंपिल की भूमि को त्वरित रोजगार सृजन और नए औद्योगिक आस्थान विकसित करने का जो फैसला लिया गया है उसके आधार पर कताई मिल की भूमि पर आयी समस्याओं पर चर्चा की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...