किशनगंज, फरवरी 15 -- किशनगंज। संवाददाता जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के प्रांगण में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल राज ने की। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उद्योग, रोजगार एवं स्टार्टअप से जुड़े लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई मामलों में कार्य-संबंधित समाधान प्रदान किए। डीएम ने निर्देश दिया कि उद्यमियों और लाभार्थियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्योग संवाद जैसे मंच प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं, जिससे व्यावहारिक समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होता है। उद्योग संवाद कार्यक्रम में अनिल कुमार मंडल ( महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र), मो. माहिन रजा, (जिला समन्वयक, स्टार्टअप )...