प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज। युनाइटेड यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर एंड अलाइड साइंस की ओर से 'उद्यमिता विकास एवं एग्रीबिजनेस प्रबंधन' विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तथा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सहयोग से संपन्न हुआ। विशेषज्ञों ने एग्रीप्रेन्योरशिप, वैल्यू चेन, विपणन रणनीतियां, वित्तीय नियोजन और सरकारी स्टार्टअप योजनाओं पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र प्रताप, डॉ. अभिषेक कुमार पाल, डॉ. अंकिता सागर के मार्गदर्शन में कार्यशाला का समापन प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...