धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची कार्यालय की ओर धनबाद जिले में कार्यरत विभिन्न बैंकों की एमएसएमई शाखाओं के अधिकारियों के क्षमता निर्माण को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला सरायढेला में हुई। कार्यशाला में बैंक के क्षेत्रीय निदेशक झारखंड प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में एमएसएमई क्षेत्र के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व्यावसायिक नवाचारों के माध्यम से उद्यमशीलता प्रयासों के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में रिजर्व बैंक, एसआईडीबीआई, एमएसएमई-डीईओ, एसबीआई के प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.