नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव के कुछ दिनों पहले ही INDIA गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है। शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने साफ कर दिया है कि इस बार कांग्रेस मुक्त मुंबई का नारा चल रहा है। पार्टी ने कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी के गठबंधन पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही कांग्रेस पर पीठ पर छुरा भोंकने के आरोप लगाए हैं। 15 जनवरी को BMC समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में चुनाव होने हैं। शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने हमारी पीठ में छुरा भोंका है। पहले भाजपा ने भोंका और अब कांग्रेस ने भोंका है। ये महाराष्ट्र और मुंबई की जनता ने देखा है। कांग्रेस पार्टी केवल तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहती है। जिस वंचित अघाड़ी से पूरे जीवन कांग्रेस लड़ती आई। आज उसी साथ खड़ी है और 60 से ज्यादा सीटें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.