संतकबीरनगर, अप्रैल 21 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बखिरा के झुंगिया में चल रही श्री विष्णु महायज्ञ मे कथा के सातवें दिन कथाव्यास श्री श्रवण ब्यास जी महाराज ने उद्धव-गोपी संवाद की कथा सुनाया। कथा व्यास ने उद्धव-गोपी संवाद को बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। पांडाल में मौजूद तमाम दर्शकों के आंसू छलक उठे। रविवार को कथा व्यास ने कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान को ज्ञान,तप, योग व जप प्रिय नहीं है, बल्कि उनको भाव भरी भक्ति पसंद है। जिस प्रकार से गोपियों की सच्ची भक्ति देख ज्ञान भी नतमस्तक हो गया। उन्होंने कहा भगवान कृष्ण और राधा का मिलन परमात्मा का मिलन है, यह लौकिक है, दिव्य है। कृष्ण सभी की आत्मा है, वह सभी में अदभुत हैं, इसलिए उनसे जीव आत्मा का कभी वियोग नहीं हो सकता। उन्होंने कहा वैसे ही मन, प्राण, इंद्रिय और उनके विषयों का आश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.