सोनभद्र, जनवरी 5 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम घरसडी के खेल में मैदान में अंतरग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।बीना चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज,सन्नी शरण व अमरेश चंद्र दुबे नें संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उद्धघाटन मुकाबला घरसडी और बरवानी में बीच खेला गया।जिसमे टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए घरसडी ने 8 ओवर में 60 रन बनाए जवाब में पीछा करते हुए बरवानी 55 रन सिमट गई जिससे घरसडी 5 रनों से विजयी हुई।कार्यक्रम का संचालन शुभम दुबे ने किया। निर्णायक की भूमिका में लवकुश एवं प्रदीप दुबे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.