औरंगाबाद, जनवरी 11 -- दाउदनगर शहर में नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन से पूर्व निरीक्षण किया गया। मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने पार्क का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पार्क में लगाए गए उपकरणों, बैठने की व्यवस्था, हरियाली और साफ-सफाई को बारीकी से देखा गया। मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश राम, स्टैंडिंग कमिटी सदस्य दिनेश प्रसाद, वार्ड पार्षद डॉ. केदारनाथ सिंह, जयगोविंद प्रसाद, एहसान अहमद तथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जहांगीर कुरैशी मौजूद थे। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पार्क को शहरवासियों के लिए उपयोगी और आकर्षक बनाने पर जोर दिया। नगर परिषद की ओर से कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.