लखीसराय, फरवरी 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अमृत भारत योजना के तहत लखीसराय रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में सौंदर्यीकरण, नई बिल्डिंग और आधुनिक सुविधाओं को लेकर प्रशासन द्वारा विकास कार्यों का दावा किया जा रहा है। लेकिन उद्घाटन से पहले ही नए निर्मित स्टेशन भवन की पहचान पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्टेशन के मुख्य भवन पर लगाए गए "लखीसराय" नामपट्ट के एलईडी बोर्ड की लाइट खराब हो गई है, जिससे अंग्रेजी का नाम "लखीस" तक ही दिखाई दे रहा है और "राय" पूरी तरह गायब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन अभी हुआ भी नहीं है, तब इस तरह की लापरवाही विकास कार्यों की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाती है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि अभी से रख-रखाव की स्थिति यह है तो आगे सुविधाओं का हाल क्या होगा। यात्रियों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.