फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट के काम की पोल खुलने लगी है। अभी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी नहीं हुआ कि यात्री हाल का पत्थर तीन स्थानों से टूटा नजर आ रहा है। जिससे फर्श पर गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इससे पूर्व भी यहां पर लगा पत्थर दरारें छोड़ चुका है जिस पर अफसरों की फटकार के बाद उसे दुरुस्त कराया गया था। रेलवे के यात्रियों को सुविधाएं दिए जाने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जीएसयू (गति शक्ति यूनिट) द्वारा काम करवाया जा रहा है। काम अभी पूरा होने के बाद यहां का उद्घाटन नहीं हो सका लेकिन काम में बरती जाने वाली अनियमितताएं दिखाई देने लगी है। रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में लगाए जाने वाले पत्थर में टिकट काउंटर के समीप एक के बाद एक कर तीन स्थानों पर गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। जिससे...