दुमका, जनवरी 29 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट -गुरूनाथपहाड़ी स्थित खेल मैदान में बुधवार को युवा क्रिकेट क्लब सरैयाहाट की ओर से एसपीएल क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा नेता सह समाजसेवी मनोज कुमार मंडल व विशिष्ट अतिथि पंकज झा के द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर युवा नेता ने कहा कि गांव स्तर पर भी कई खिलाड़ी ऐसे है जिसको प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है। खेल -खेल से ही छुपे हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आती है। इसके पूर्व सरैयाहाट के दिवंगत युवा खिलाड़ी दिपक और मोनू को दो मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस टूर्नामेंट में 5 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया है। जिसमें बाबा एलेवेन सरैयाहाट, हंटर नावाडीह, शहंशाह एलेवन सरैयाहाट ,मांझी एलेवेन चरकापाथर व नीरज एलेवेन चरकापाथर की टीम है। टुर्नामेंट का पहला व ...