आजमगढ़, जनवरी 31 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज विधानसभा के मोहिउद्दीनपुर में अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट कप गुरुवार को शुरू हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में आदर्श क्लब मोहिउद्दीनपुर की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के पहले मैच में बघौरा इनामपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 58 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी आदर्श क्लब मोहिउद्दीनपुर की टीम ने 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर मैच को जीत लिया। विधायक कमलाकांत राजभर ने कहा कि आज गांव में खेल के मैदान छोटे हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभाएं छिपी होती है, इन प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से जागृति कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर मनोज कुमार, राम ...