बोकारो, दिसम्बर 15 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। तेलो दांदुडीह में मिलत क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मिल्लत क्लब के अध्यक्ष मुख्तार हबीबी, आजसू पार्टी अल्पसंख्यक महासभा बोकारो जिला अध्यक्ष मो फखरुदीन, मुबारक मास्टर, फारूक मास्टर व हेड मास्टर असलम ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मैच मानगो और खानुडीह के बीच खेला गया जिसमें मानगो की टीम विजयी रही। मानगो टीम के अख्तर राजा मैन आफ द मैच घोषित किये गए। मैच देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। मो नाजिर, एजाजुल, डॉ तपेश्वर, बालेश्वर गोप, अंपायर गुलाम मुस्तफा, अब्दुल कलाम, असलम अंसारी, शंकर महतो महादेव गोप आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...