मिर्जापुर, जनवरी 21 -- मिर्जापुर। ड्रमंडगंज में राम रहीम क्रिकेट क्लब की तरफ से आयोजित 20 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को मनीष त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच भैसोड़ बलाय पहाड़ व महेशपुर की टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर भैसोड़ बलाय पहाड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 120 रन बनाया। वहीं महेशपुर की टीम 99 रनों पर ही सिमट गई। भैसोड़ बलाय पहाड़ की टीम से तौसीफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदों पर 55 रन बनाकर मैन आफ द मैच रहे। वहीं महेशपुर टीम के आसिफ ने सर्वाधिक साठ रन बनाए।अम्पायर की भूमिका पंकज सोनी व पिंटू खान ने निभाई।कमेंट्री शिवदास दूबे व रामलाल सरोज ने की। इस मौके पर सोनू सिंह, धीरज मिश्र, मैनेजर मंगलदास जायसवाल, सुशील पटेल, संजय तिवारी,नियाज खान, मुस्तफा अंसारी, राजेश गुप्ता, रणजीत सिंह आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.