खगडि़या, फरवरी 9 -- चौथम। चौथम प्रखंड के मध्य बोरने पंचायत अंतर्गत तेगाछी पुर्नवास में रविवार टीपीएल लीग की शुरुआत हुई। पहले मैच में बोरना की टीम ने एकतरफा मैच में चोढली को 160 रनो से हरा दिया। इससे पहले टूर्नामेंट का विधिवत शुरुआत प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह एवं मुखिया शशि भूषण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर बोरना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बोरना की टीम ने निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर 254 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चोढली की टीम 94 रन पर ऑल आउट हो गई। बोरना की टीम के बल्लेबाज फरहान ने 20 बॉल में 61 रन बनाया। तीन विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया। जबकि इम्तियाज ने भी पांच विकेट हासिल किया। मैच में एम्पायर कृष्णा और सुमित के अलावा स्कोरर सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.