मधुबनी, जनवरी 9 -- झंझारपुर। ललित कर्पूरी स्टेडियम मैदान में शुक्रवार को झंझारपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुकाबला बेनीपट्टी बुल्स और फुलपरास फाल्कन के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीएम कुमार गौरव, टूर्नामेंट अध्यक्ष बबलू शर्मा और संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अनीता रानी भट्ट ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।मधुबनी क्रिकेट एसोसिएशन से रजिस्टर्ड इस टूर्नामेंट में कुल छह अनुमंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट की मॉनिटरिंग सिलेक्टर्स क्रिकेटर रवि राजन कर रहे हैं, जबकि आयोजन के संयोजक कैलाश चंद्र भंडारी हैं। मैच में स्टेट पैनल के अंपायर कालीचरण और अमित रंजन ने अंपायरिंग की, वहीं मैच का संचालन भी इन्हीं के जिम्मे रहा। उद्घाटन मैच में फुलपरास फाल्कन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबा...