बोकारो, फरवरी 6 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के रेलवे मैदान में घटियारी पंचायत प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता गुरूवार से शुरू हो गई। शहीद शेख भिखारी क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख चांदनी परवीन, मुखिया रेखा देवी, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह व दुगदा प्रभारी मनीष कुमार ने बल्ला चला कर किया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। पहला मैच प्रमुख पावर 11 तथा मुखिया पावर 11 के बीच खेला गया जिसमें प्रमुख 11 की टीम 97 रन बनाकर विजयी रही। प्रमुख पावर की तरफ से रेहान ने सर्वाधिक 29 जबकि सनाउल्लाह ने 19 रन बनाए। मुखिया पावर की टीम 94 रन पर ही सिमट गई। इस टीम के शहनवाज ने 29 रन बनाए। वहीं दूसरे मैच में कलीम राइजंग की टीम ने तौसिफ वैरियर को दो रन से जबकि इसी दिन खेले गए तीसरे मैच में नवेदुल स्ट्राइकर...