भभुआ, दिसम्बर 5 -- जीबी कॉलेज में वीकेएसयू अंतर कॉलेज वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग उद्घाटन दूसरे मैच में शंकर कॉलेज सासाराम ने एसवीभीपी कॉलेज भभुआ को सीधे सेटों में हराया (युवा पेज) रामगढ़, एक संवाददाता। ग्राम भारती कॉलेज रामगढ़ में शुक्रवार को वीर कंुवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वालीबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन हुआ। इसके बाद प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच मेजबान जीबी कॉलेज व शेरशाह कॉलेज सासाराम के बीच खेला गया। मेजबान कॉलेज ने सीधे सेटों में जीत की बाजी अपने नाम की। पहला सेट जीबी कॉलेज ने 15-13 व दूसरा सेट 15-11 से जीता। दूसरे मुकाबले में शंकर कॉलेज सासाराम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज भभुआ को सीधे सेटों में हराया। शंकर कॉलेज ने यह मैच 15-06 तथा 15-12 से जीता। तीसरा मैच एबीआर कालेज सासाराम व त्रिदंडीदेव कॉलेज गौतमनगर के बीच ख...