उरई, जनवरी 13 -- कदौरा। नगर में कदौरा प्रीमियर लीग (केपीएल) का उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना ने फीता काटकर किया। इस दौरान झांसी और औरैया की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें औरैया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टॉस जीतकर झांसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। झांसी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 118 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। झांसी की ओर से यश तिवारी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। औरैया की जीत में कल्लू का अहम योगदान रहा। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह, अर्चना शिवहरे, रवि शिवहरे, हेमन्त साहू, ज्ञान सिंह भदौरिया आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.