पिथौरागढ़, जनवरी 2 -- बंगापानी। कोकिला क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट का पहला मुकाबला जीआईसी बरम ने जीत लिया है। शुक्रवार को जीआईसी खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार ने किया। कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। पहला मुकाबला जीआईसी बरम व कनार के मध्य हुआ। बरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 151 रन बनाए,लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनार की टीम सिर्फ 81 रन में सिमट गई। कोकिला क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह परिहार ने बताया कि गोरिछाल की 32 टीम प्रतिभाग करेंगीं। इस दौरान धीरज परिहार,गजेंद्र परिहार,मुकेश परिहार,गोकर्ण प्रसाद,खुशाल सिंह सहित अन्य खेलप्रेमी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.