दुमका, फरवरी 15 -- जामा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत दुमका जिला अंतर्गत जामा प्रखंड के थानदार डुमरिया में करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया 5 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाला कोल्ड स्टोरेज आज भी उद्घाटन और संचालन के इंतजार में बंद पड़ा हुआ है। वर्षों से तैयार यह विशाल कोल्ड स्टोरेज किसानों के लिए लाभ का साधन बनने के बजाय क्षेत्र में सरकारी व्यवस्था की लापरवाही का प्रतीक बनता जा रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज चालू नहीं होने के कारण उन्हें आलू समेत अन्य सब्जियों की फसल तैयार होने पर कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कई बार बाजार में दाम गिरने पर किसानों को अपनी उपज औने-पौने दाम में निकालनी पड़ती है, जिससे मेहनत के बावजूद उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पाता। किसानों को नहीं मिल रहा भंडारण का लाभ थानदार डु...