रांची, जुलाई 3 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दौरे और उनके उद्घाटन कार्यक्रमों पर गंभीर सवाल उठाए। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ाएं, लेकिन इसे नजरंदाज किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह से राजनीतिक हो गया, जिसमें भाजपा के नेता मंच पर रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं था तो मंच पर केवल भाजपा के सांसद, विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधियों को ही क्यों जगह दी गई, जबकि क्षेत्रीय विधायक को आमंत्रित तक नहीं किया गया। भट्टाचार्य ने चेतावनी दी कि झारखंड के संसाधनों पर हो रहे इस तरह के खर्च और पक्षपातपूर्ण राजनीति का हिसाब अब जनता लेगी। उन्होंने कहा कि भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.