पलामू, अप्रैल 5 -- सतबरवा,प्रतिनिधि। विभिन्न सरोवरों में उदीयमान भगवान भुवन भास्कर के अर्ध्य अर्पित करने के साथ सतबरवा में शुक्रवार को चैती छठ पर्व संपन्न हो गया। गुरुवार के शाम में सैकड़ो की संख्या में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित की। छठ घाटों पर मेले जैसा दृश्य लगा हुआ था।रामघाट मलय नदी तट पर अर्घ्य लेने के बाद खरना के उपरांत भगवान भुवन भास्कर का नमन किया और प्रसाद बांटे गए। व्रती सुनीता सिंह ने बताया की छठ पूजा में साथ पहुंचे आगंतुको के लिए नदी तट पर विशेष व्यवस्था की गई थी। लक्ष्मण घाट, लोहरापोखरी मलय नदी के साथ पोखर ,तालाब ,नहर और औरंगा नदी घाट पर तट पर चैती छठ संपन्न हो गया। पंडित भास्कर पाठक ने बताया कि भगवान सूर्य और छठी मैय्या को समर्पित यह व्रत चार दिनों तक मनाया जाता है। कार्तिक महीने में छठ पूजा अधिक लोकप्रिय...