कोडरमा, अप्रैल 4 -- सतगावां। चैती छइ महापर्व को लेकर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों में शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिनी चैती छठ पर्व भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस दौरान सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चहुंओर छठ गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रखंड के शिवपुर घाट,कटहरा घाट,समलडीह घाट,माधोपुर,नरायडीह,मरचोई,टेहरो,मीरगंज, नावाडीह समेत अन्य छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। छठ घाटों पर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम देखा गया। सीओ केशव प्रसाद चौधरी,थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा घाट पर अंतिम समय तक मौजूद रहे । इनके साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और डॉक्टर भी मौजूद रहे। एहतिहात के तौर पर एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रही। थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा के साथ थाना के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.