देवघर, अप्रैल 5 -- चितरा। चितरा स्थित सोना पोखर के छठ घाट में शुक्रवार अहले सुबह चैती छठ व्रतियों द्वारा उदीयमान भगवान भास्कर को श्रद्धा भक्ति के साथ अर्घ्य अर्पित किया गया। साथ ही हवन, पूजन आदि किया गया। इसके पूर्व उगते सूर्य की अराधना की गई। इस अवसर पर छठव्रती कोलियरी के खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, उनकी पत्नी सहित सपरिवार द्वारा भक्ति से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही छठ घाट पर ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी वितरण किया गया। इसी के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व संपन्न हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। चैत माह के पावन बेला में कोलियरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। चैत महीना आते ही जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.