बदायूं, अक्टूबर 29 -- कछला। लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन मंगलवार की भोर में उस वक्त हो गया कि जब व्रती महिलाओं समेत अन्य ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। भोर में दीपावली सा नजारा रहा। युवाओं और उत्साही बच्चों ने आतिशबाजी की। महापर्व पर सूर्यदेव का जल देकर व्रत रखने वालों ने जल और अन्न ग्रहण किया। इसी के साथ उपवास का परायण हो गया। छठ पूजन करते हुए पूर्वांचल से जुड़ाव रखने वाले लोगों ने छठी मइया का आह्वान किया। सुबह चार बजे कछला स्थित गंगा घाट पर पूजन के लिए पहुंचने लगे। बूंदाबांदी के बीच सूर्य देव के दर्शन बहुत मुश्किल से हो सके। सुबह से ही सूर्य देव के इंतजार में जल में खड़े होकर महिलाओं और अन्य व्रतियों ने छठी मइया के प्रति अगाध आस्था समर्पण और त्याग की भावना के वशीभूत होकर पूजन अर्चना की। मंगलवार को भोर में ही छठ पूजन को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.