पिथौरागढ़, अप्रैल 8 -- पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर निगम के अंतर्गत आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन ट्रायल हुआ। इस दौरान 302 छात्र-छात्राओं ने शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, फारवर्ड बैण्ड रीच, मेडिसन बॉल पुट, 600 मीटर दौड़, स्टैंण्डिग ब्राड जम्प में दमखम दिखाया।‌ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि ट्रायल में 36 बालक व 36 बालिकाओं का चयन जनपद स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। यहां गणेश सिंह ज्याला खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला खेल समन्वयक, बिक्रम सिंह दिगारी, ब्लॉक खेल समन्वयक भुवन उप्रेती, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, सहायक व्यायाम अध्यापक भूपेन्द्र सिंह चौहान, नितिन उप्रेती, फकीर राम सार्की, अभिषेक वर्मा, धर्मेन्द्र बोहरा, मुन्नी नयाल, उमेश महर, बलदेव महर ...