चम्पावत, मार्च 19 -- मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन पंजीकरण 31 मार्च तक किए जा सकेंगे। योजना के तहत जिले के 500 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चम्पावत जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 150-150 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। जिन्हें सरकार हर माह 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि देगी। जबकि प्रोत्साहन योजना में सौ-सौ बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को खेल सामग्री के लिए दस हजार रुपये दिए जाएंगे। जबकि दो हजार रुपये प्रतिमाह अलग से दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उदीयमान खिलाड़ी योजना में आठ से 14 और प्रोत्साहन योजना में 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.