नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल, संवाददाता। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत सोमवार से डीएसए मैदान, नैनीताल में बालिकाओं के ट्रायल शुरू हो गए हैं। इसके बाद बालक वर्ग के ट्रायल भी आयोजित किए जाएंगे। यह योजना 14 से 23 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवाओं के लिए है, जिसके तहत जिले के होनहार खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। ब्लॉक खेल समन्वयक अजय कुमार ने बताया कि पहले दिन नगर पालिका क्षेत्र की बालिकाओं के ट्रायल संपन्न हुए, जबकि मंगलवार को बालक वर्ग के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद हल्द्वानी में ट्रायल होंगे। योजना के अंतर्गत ट्रायल चार आयु वर्गों 14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष एवं 21 से 23 वर्ष में कराए जा रहे हैं। ट्रायल में एथलेटिक्स, जूडो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कराटे, वॉलीबॉल, बॉक्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.