शाहजहांपुर, दिसम्बर 13 -- रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के उदियापुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिखा का शव उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के ईटारा गांव निवासी शिखा के पिता आलोक द्विवेदी ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल में लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज न मिलने पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि शिखा के दोनों हाथों में ड्रिप लगी हुई थी। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही आलोक द्विवेदी उसकी ससुराल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर बागेश शुक्ला और अन्य परिजनों से पूछताछ की। ...