चंदौली, फरवरी 6 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। शुभारंभ सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किए। डॉ. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल जीवन का अभिन्न अंग है, खेल अनुशासन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करता है। जिसके बाद महाविद्यालय के छात्र उदित ने मशाल के साथ दौड़ लगाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण पुरस्कार प्राप्त अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी मोहम्मद मुस्ताक अली ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकल रहे हीरे देश का नाम रौशन कर रहे हैं। प्राचार्य प्रो ध्रुव भूषण...