मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- मोतिहारी,नगर संवाददाता। आयरन की गोली खिलाने में पूर्वी चंपारण जिला राज्य में 33 वें स्थान पर है। इसका खुलासा राज्यस्तरीय बैठक में हुआ है। हालत यह है कि आयरन की गोली स्कूली बच्चे के खिलाने में भी स्कूली टीचर से लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने काफी उदासीनता दिखाई है। पांच लाख से अधिक स्कूली बच्चे को आयरन की गोली खिलाने का टारगेट था ,जिसमें मात्र पांच हजार के करीब स्कूली बच्चे को आयरन की गोली खिलाई जा सकी है। जिसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक ने काफी नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया है। विभागीय सूत्र के अनुसार गर्भवती महिलाओं में 33 प्रतिशत एनीमिया की शिकार हैं। इन गर्भवती महिलाओं को आयरन का पूरा डोज नहीं दिया गया है। प्रसव के बाद भी महिला को आयरन की गोली देनी है । यहां भी उदासीनता बरती गई है। बतात...