लखीसराय, फरवरी 17 -- संतोष कुमार, लखीसराय। राज्य सरकार के अंधापन नियंत्रण अभियान में स्थानीय जिला में चल रहे कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता उजागर हुई है। दिसंबर महीने में जिले में कुल 3487 सभी उम्र वर्ग के महिला पुरुष ने देखने में परेशानी की समस्या के बाद इलाज के लिए आंख का जांच कराया था। इस दौरान नेत्र निरीक्षक ने 1288 को पावर चश्मा की आवश्यकता के लिए चिह्नित किया था। इनमें से 919 नेत्र पीड़ितों ने नि:शुल्क चश्मा प्राप्त करने के लिए आवेदन भी किया था। पर अब तक एक भी पीड़ित को चश्मा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य समिति ने राज्य के अन्य अस्पताल के साथ लखीसराय जिला में भी अंधापन नियंत्रण अभियान के तहत नि:शुल्क चश्मा वितरण का शुरुआत की थी। ----- अंधापन नियंत्रण अभियान के तहत मिलना था लाभ: तत्कालीन सिविल सर्जन...