कौशाम्बी, फरवरी 24 -- विकास खंड मूरतगंज के उदाथू गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में लाखों रुपये के घोटाले की पुष्टि होने के बाद खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है। खुलासा होने के बाद हडकंप मचा हुआ है। उदाथू गांव निवासी राजनारायण ने बताया कि विद्यालय परिसर में 416 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण प्रस्तावित था, जिसके लिए 15 लाख 31 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार किया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने निर्धारित लंबाई के बजाय मात्र 193 मीटर दीवार का निर्माण कराया। इतना ही नहीं, निर्मित दीवार पर न तो प्लास्टर कराया गया और न ही पोताई की गई। इसके बावजूद ग्राम प्रधान और सचिव ने ठेकेदार को पूर्ण भुगतान कर दिया है। मामले की शिकायत डी...