मधेपुरा, मार्च 23 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में बिहार दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही।जगह जगह विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। सरकारी कार्यालय के भवनों को रोशनी से चकाचोंध कर दिया गया। गांव से लेकर शहर तक बिहार दिवस की गुंज सुनाई देता रहा। मुख्य कार्यक्रम अनुमंडल मुख्यालय में हुआ। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के दौरान बिहार के इतिहास का बखान किया गया। सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। कहीं कहीं स्कूलों में छात्रों के बीच क्वीज, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कहीं कहीं खेलकूद का आयोजन हुआ। मुख्यालय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोसी कोलनी के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाल कर बिहार दिवस पर लोगों को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.