चक्रधरपुर, फरवरी 2 -- चक्रधरपुर, सवाददाता सोमवार को सांसद जोबा माझी के बेटा उदय माझी ने सैकड़ो समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। जहाँ उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी एलआरडीसी जेजे मुंडू के कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले उदय माझी ने शहीद देवेंद्र माझी के समाधी स्थल में पूजा अर्चना किया। उसके बाद अपने समर्थको के साथ पैदल पोटका बिरसा मुंडा स्मारक स्थल पहुंचे। जहाँ उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए माल्यार्पण किया। उसके बाद समर्थको के साथ पैदल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...