दुमका, जनवरी 22 -- जामा। ताराजोरा में आयोजित उदय पिंटू मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला लालू इलेवन और बीके इलेवन सिंहनी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सिंहनी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और लालू इलेवन को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लालू इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंकित पांडे ने शानदार 57 रनों की पारी खेली, जबकि रवि ने 30 रन और रंजीत यादव ने 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीके इलेवन सिंहनी की टीम 12 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 113 रन ही बना सकी। इस तरह लालू इलेवन ने 35 रनों से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंकित पांडे को मैन ऑफ द मैच का प...