गढ़वा, जनवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष की विधिवत घोषणा शनिवार को जिला कार्यालय पिंडरा में जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव और पर्यवेक्षक शोभा यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कार्यभार सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। मौके पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सम्मान में भव्य जुलूस निकाला जो जिला कार्यालय से शुरू हो कर अटल चौक मझिआंव मोड़ होते हुए महावीर चौक रंका मोड़ होकर काली मंदिर चिनियां मोड़ पर पहुंच समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक शोभा यादव ने कहा कि जिले में संगठनात्मक ढांचा को मजबूत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.