रांची, अप्रैल 4 -- खूंटी, संवाददाता। उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही शुक्रवार को नेम, निष्ठा का महापर्व चैती छठ संपन्न हो गया। शुक्रवार की सुबह छठव्रती एवं बड़ी संख्या में लोग राजा तालाब, साहू तालाब, चौधरी तालाब सहित विभिन्न जलाशयों में जुटे एवं भगवान भास्कर को विधिवाधन से अर्ध्य दिया। अर्ध्य देने के बाद छठव्रतियों ने छठ घाट पर हवन किया एवं भगवान सूर्य एवं छठी मईया की आरती कर सुख, समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर छठव्रतियों ने प्रसाद का वितरण भी किया। मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। चैती छठ को लेकर शहर में भक्तमय माहौल बन गया था। सभी ओर छठ के गीत गूंज रहे थे। अहले सुबह से ही लोग पवित्र जलाशय पहुंच रहे थे। अर्ध्य देने के लिए तालाब पहुंची कई छठव्रती बैंड बाजा के साथ छठघाट पहुंचीं। उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.