लोहरदगा, अक्टूबर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता: उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय सूर्य उपासना व्रत छठ महापर्व मंगलवार की सुबह शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिले के 150 छोटे-बड़े छठ घाटों पर सोमवार शाम अस्ताचलगामी व मंगलवार सुबह उदयीमान सूर्य को लाखों श्रद्धालुओं ने अर्ध्य अर्पित कर अपनी आस्था व्यक्त की। हर घाट पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा मानो पूरा जनसमुदाय सूर्यदेव के स्वागत में एक साथ जुट गया हो। हरमू शंख-कोयल नदी संगम छठ घाट, शंख नदी छठ घाट, बड़ा तालाब, राम मंदिर तालाब, ठकुराइन तालाब, बउली बगीचा छठ घाट, सीठीयो कोयल नदी छठ घाट और सेरंगहातू कोयल नदी घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। छठव्रती पूरे परिवार और इष्टजनों के साथ ढोल-नगाड़ा, बैंड-बाजा के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.