काशीपुर, दिसम्बर 31 -- काशीपुर, संवाददाता। राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटोराताल में उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज की एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू ने किया। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्वागत गीत, लक्ष्य गीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा ने सात दिवसीय शिविर संचालन कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। यहां मुख्य अतिथि साहू ने लक्ष्यगीत और एनएसएस के आदर्श वाक्य मैं नहीं लेकिन आप को परिभाषित करते हुए स्वयं सेवकों से कहा कि अपने व्यक्तित्व और समाज के विकास के लिए जीवन में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है। अंत में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यहां विद्यालय प्रबंधक शिवनंद...