नई दिल्ली, जनवरी 21 -- उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल कोटड़ा क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 27 सवारियों से भरी एक जीप बेकाबू होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कोटड़ा थाना क्षेत्र के डिंगावरी गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, जीप बिलवन गांव से कोटड़ा की ओर जा रही थी। रास्ते में चढ़ाई के दौरान अचानक जीप के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को काबू में करने की पूरी कोशिश की, लेकिन ओवरलोड होने के कारण जीप पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सड़क से फिसलकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बच...