बगहा, दिसम्बर 30 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय रामसर साइट घोषित होने के बाद अब उदयपुर आश्रयनी को कई अन्य प्रकार की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। वाल्मीकिनगर, मगुराहा और गोवर्धन के बाद अब सरेया मन झील के किनारे इको हट का निर्माण किया जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग करा देश-विदेश के पर्यटक इसमें रहकर मनोरम दृश्य का आनंद ले सकेंगे। बेतिया वन प्रमंडल के डीएफओ पंकज कुमार ने बताया कि नए साल में इको हट पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगे। शीघ्र ही मेडिसिनल ऑर्चर्ड भी तैयार किया जाएगा। इसमें यहां के जंगलों में पाए जाने वाले औषधीय पादपों की श्रृंखलाएं लगाई जाएंगी। दुर्लभ प्रजाति के पौधों के पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। भ्रमण के दौरान पर्यटक क्यूआर कोड को स्कैन कर उस पेड़ के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे। यहां पर आने वाले पर्यटकों के बच्चों के मनोरंज...