आदित्यपुर, जनवरी 20 -- गम्हरिया, संवाददाता। अफीम की खेती के खिलाफ सुदूर जंगल बहुल ग्रामीण क्षेत्र में कांड्रा पुलिस अभियान चला रही है। इसे लेकर जंगल क्षेत्र के किसानों में जागरूकता लाने के लिए उन्हें कृषि योजनाओं से जहां जोड़ा जा रहा है, वहीं उनके बीच कृषि बीज, उपकरण के अलावा कंबल, वस्त्र आदि का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एसडीपीओ समीर सांवैया के नेतृत्व में सुदूर गांव उदयपुर एवं कालाझोर में अफीम एवं पोस्तो की खेती नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में किसानों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की गयी। किसानों को बताया गया कि अफीम की खेती और तस्करी के खिलाफ सरकार का कड़ा कानून है। इस दौरान ठंड के मद्देनजर कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू द्वारा सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.