मुरादाबाद, मार्च 17 -- रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को द्वितीय रुक्मणी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। शुभारंभ क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक और कोच मो. हसीन ने बताया की टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैच 40 ओवर के खेले जाएंगे। सोमवार को टूर्नामेंट का पहला मैच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और हाजी रफीक क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में तीन विकेट खोकर 271 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हाजी रफीक क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद अरीब को चुना गया। अम्पायर की भूमिका में अहमद राजा और मौहम्मद सायम रहे। स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.